Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 27
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

लोहरदगा : छठ व्रतियों के बीच 11 को लाल गेहूं बांटेगा खत्री ज्वेल्स

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
लोहरदगा : छठ व्रतियों के बीच 11 को लाल गेहूं बांटेगा खत्री ज्वेल्स
विज्ञापन
  • लोहरदगा : छठ व्रतियों के बीच 11 को लाल गेहूं बांटेगा खत्री ज्वेल्स
  • लोहरदगा : छठ व्रतियों के लिए खत्री ज्वेल्स की पहल,11 नवंबर को होगा लाल गेहूं का वितरण

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। जिले भर लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जिले में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

इसी क्रम में छठ व्रतियों की सेवा और सहयोग के उद्देश्य से खत्री ज्वेल्स की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी लाल गेहूं का वितरण किया जाएगा। 11 नवंबर 2026 बुधवार को सुबह 11 बजे से लाल गेहूं का वितरण खत्री ज्वेलरी हाउस, अपर बाजार लोहरदगा में किया जाएगा।

आयोजकों ने सभी छठ व्रतियों से निर्धारित समय पर पहुंचकर इस सेवा कार्य का लाभ उठाने की अपील की है। आयोजकों ने बताया कि छठ महापर्व आस्था, श्रद्धा और पवित्रता का पर्व है। व्रतियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हर वर्ष लाल गेहूं का वितरण किया जाता है।

इसी सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी आयोजन किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि यह छोटा सा प्रयास छठ व्रतियों के प्रति सम्मान और सहयोग की भावना को समर्पित है।आयोजन को लेकर छठ व्रतियों में उत्साह का माहौल है।

आयोजकों ने अधिक से अधिक व्रतियों से समय पर पहुंचकर लाल गेहूं प्राप्त करने की अपील की है।लाल गेहूं के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी या परेशानी होने पर मोबाइल नंबर 9431362737 पर संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन