- हजारीबाग : ट्रक-सवारी गाड़ी में टक्कर, सात की मौत
- पिता के अंतिम संस्कार के लिए सुबह ही मुंबई से पहुंचा था बेटा, सड़क हादसे में भाभी की भी मौत
एबीएन न्यूज नेटवर्क, हजारीबाग। हजारीबाग में सोमवार को सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। सभी लोग गिरिडीह से अंतिम संस्कार के लिए बुजुर्ग कुंजो प्रजापति का शव लेकर सवारी वाहन से वाराणसी जा रहे थे।
इसी दौरान चौपारण स्थित दनुआ घाटी में टैंकर और ट्रक की टक्कर से यह हादसा हुआ।यह हादसा गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड अंतर्गत मुंडरो पंचायत के बिहारो गांव के सलैयाटांड़ के एक ही परिवार और उनसे जुड़े लोगों पर कहर बनकर टूटा।घटना की खबर गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में मातम पसर गया।
जिस घर से सोमवार की सुबह अंतिम संस्कार के लिए लोग निकले थे, वहां अब एक साथ कई मौतों की खबर से चीख-पुकार मच गई। अंतिम संस्कार वाराणसी में करने की थी इच्छ
इस दर्दनाक हादसे में मृतकों में कुंजो प्रजापति के पुत्र राजू पंडित, बड़ी बहू बुधनी देवी, दामाद धोकल पंडित, जीजा रामेश्वर पंडित और पड़ोसी रामकिशुन मंडल शामिल हैं।
मृतकों के पड़ोसी राजेश मंडल ने बताया कि 90 वर्षीय कुंजो प्रजापति का रविवार को निधन हो गया था। कुंजो प्रजापति की इच्छा थी कि मृत्यु के बाद उनका अंतिम संस्कार वाराणसी में किया जाए।