Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 21
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : चार वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत, हंगामा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : चार वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत, हंगामा
विज्ञापन
  • धनबाद : चार वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत, हंगामा
  • परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; अस्पताल में जमकर हंगामा

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के भेलाटांड़ स्थित शिव अस्पताल में इलाज के दौरान चार वर्षीय बच्ची की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। बच्ची की मौत से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।

मिली जानकारी के अनुसार, भेलाटांड़ निवासी अभिलाष महतो ने बुखार की शिकायत के बाद अपनी चार वर्षीय बच्ची को डॉ. आरके सिंह द्वारा संचालित शिव अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों का आरोप है कि बच्ची अस्पताल में करीब 24 घंटे तक भर्ती रही, लेकिन इस दौरान डॉक्टर बच्ची को देखने नहीं पहुंचे। इतना ही नहीं, परिजनों को जांच रिपोर्ट भी नहीं दिखाई गई।

परिजनों का यह भी आरोप है कि अस्पताल में शराब के नशे में रहने वाले कंपाउंडर के भरोसे बच्ची का इलाज किया जा रहा था। 
परिवार के सदस्यों ने कई बार फोन कर डॉ. आरके सिंह से बच्ची की जांच करने की गुहार लगाई, लेकिन डॉक्टर अस्पताल नहीं पहुंचे।

आरोप है कि मंगलवार सुबह बच्ची ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना मिलते ही बरवाअड्डा पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित परिजनों को समझाकर स्थिति शांत कराने का प्रयास किया।

विज्ञापन