Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 10
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : बाघमारा में छठ महापर्व को लेकर बाघमारा पुलिस अलर्ट

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : बाघमारा में छठ महापर्व को लेकर बाघमारा पुलिस अलर्ट
विज्ञापन
  • धनबाद : बाघमारा में छठ महापर्व को लेकर बाघमारा पुलिस अलर्ट
  • थाना प्रभारी अजीत कुमार ने घाटों का किया निरीक्षण; सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। बाघमारा लोक आस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर बाघमारा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। 

इसी क्रम में थाना प्रभारी अजीत कुमार ने क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, गोताखोरों की उपलब्धता तथा महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया।

साथ ही घाट समितियों के सदस्यों से बातचीत कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। थाना प्रभारी अजीत कुमार ने कहा कि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। प्रमुख घाटों पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी। इसके अलावा सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी निगरानी करेंगे।

यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे गहरे पानी में जाने से बचें, अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। निरीक्षण के दौरान पुलिस के अन्य पदाधिकारी एवं जवान भी रहे मौजूद। 

विज्ञापन