- रांची : कांके के बोडेया में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया सोहराई त्यौहार
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 9.11.2026को कांके क्षेत्र के बोडेया गांव में बड़े ही धूमधाम से सोहराई त्यौहार मनाया गया। ग्रामीणों के द्वारा अपने-अपने गाय बैलों को नदी तालाब में स्नान कराया गया घर की महिलाएं के द्वारा गाय बैल को स्वागत के लिए घर आंगन के साफ-सफाई की खासकर गोहार घर के साफ-सफाई किया गया एवं गाय बैलों के हडिया पानी से पैर धोया गया।
सिंग पर तेल सिंदूर लगाया गया उनके शरीर पर रंग-बिरंगे चित्र उकेरे गए एवं फूल माला पहनकर उनका स्वागत किया गया साथ ही उन्हें उड़द का दाना चावल का डुंबु एवं हंडिया पिलाया गया केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने कहा कि प्राकृतिक पुजक आदिवासी बड़े ही धूमधाम से सोहराई त्यौहार मनाते हैं सोहराई त्यौहार अच्छी फसल होने की खुशी में मनाते हैं।
सोहराई त्यौहार मनुष्य और पशु प्रेम को दर्शाता है मान्यता के अनुसार पशु और मनुष्य फसल उपजाने से पहले खेत में साथ-साथ हाल जोतते हैं खेत तैयार करते हैं फिर किसान खेतों पर धान लगाते हैं एवं जब खेत में धान तैयार हो जाता है। तब खेत से खलिहान तक लाने में से पशुओं का सहयोग होता है एवं धान मिसाई के समय भी पशु एवं मनुष्य का योगदान होता है।
फसल को खलिहान से घर घुसने तक पशु का ही योगदान होता है। इसलिए सोहराई त्यौहार में पशुओं का आदर सत्कार एवं अभार प्रकट करने के लिए सोहराई त्यौहार मनाया जाता है एवं ग्रामीण दूसरे दिन गांव के अखाड़ा में ढोल नगाड़ा मांदर के साथ में नाचते गाते हैं एवं गांव गांव सोहराई जतरा का आयोजन किया जाता है।