Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 19
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : कतरास के बंद कमरे में पति की मौत; पत्नी-मासूम गंभीर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : कतरास के बंद कमरे में पति की मौत; पत्नी-मासूम गंभीर
विज्ञापन
  • धनबाद कतरास में बंद कमरे का खौफनाक मंजर, पति की मौत; 
  • पत्नी और मासूम बच्ची जिंदगी-मौत से जूझ रहीं

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। कतरास थाना क्षेत्र के भंडारीडीह में एक बंद कमरे के अंदर ऐसा दर्दनाक मंजर सामने आया, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। 

किराये के मकान में सो रहे 21 वर्षीय मोहम्मद गुलाम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जबकि उनकी 20 वर्षीय पत्नी अष्टमी कुमारी और पांच-छह महीने की मासूम बच्ची बेहोशी की हालत में मिलीं। शुरुआती जांच में कमरे के अंदर जल रहे कोयले के चूल्हे से जहरीली गैस फैलने की आशंका जताई जा रही है।

घटना का खुलासा सोमवार सुबह तब हुआ, जब पत्नी की नानी रेखा देवी दरवाजा खुलवाने पहुंचीं। रात करीब 11:30 बजे भी उन्होंने दरवाजा खटखटाया था, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। सुबह करीब छह बजे दोबारा आवाज लगाने पर भी दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटे और पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो कमरे के अंदर तीनों अचेत अवस्था में मिले। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को तत्काल कतरास के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने मोहम्मद गुलाम को मृत घोषित कर दिया। पत्नी और बच्ची का इलाज शुरू किया गया। 

पत्नी की हालत बेहोशी की बताई गई है।बताया जाता है कि दंपती ने लक्ष्मी पूजा के बाद भोजन किया और एक ही बेड पर सो गए थे। कमरे में कोयले का चूल्हा जल रहा था। आशंका है कि बंद कमरे में चूल्हे से निकली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस के कारण दम घुटने की घटना हुई। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि कमरे में चूल्हा मिला है। प्रथम दृष्टया गैस के कारण घटना होने की आशंका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। जिस घर में पति-पत्नी और मासूम बच्ची एक साथ सोए थे, वहां सुबह एक की मौत और दो की जिंदगी पर संकट का मंजर सामने आया।

विज्ञापन