Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 28
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

हमर अधिकार मंच ने झारखंड राज्य सूचना आयोग के सचिव को लिखा पत्र

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
हमर अधिकार मंच ने झारखंड राज्य सूचना आयोग के सचिव को लिखा पत्र
विज्ञापन
  • झारखंड राज्य सूचना आयोग में अब तक सुनवाई प्रारंभ ना होने पर हमर अधिकार मंच द्वारा झारखंड के मुख्यमंत्री को लिखे गए पत्र पर मुख्यमंत्री सचिवालय ने कार्रवाई हेतु झारखंड राज्य सूचना आयोग के सचिव को लिखा पत्र

टीम एबीएन, रांची। हमर अधिकार मंच ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि वर्तमान में नवनियुक्त सूचना आयुक्त को प्रतिमाह 4,05,000.00 रूपये से अधिक का भुगतान के बावजूद उनके द्वारा कोई काम नहीं हो रहा है और ना ही अब तक आयोग में सुनवाई शुरू हो पायी है। 

हमर अधिकार मंच के अध्यक्ष दीपेश निराला ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि 10 जून, 2026 को झारखंड में चार सूचना आयुक्तों की नियुक्ति हुई और उन्हें 01 जुलाई, 2026 को लोकभवन में शपथ दिला दिया गया।

 तब से लेकर अब तक वर्तमान व्यवस्था के अनुसार उनको 2,25,000.00 रूपये मूल वेतन, 1,35,000.00 महंगाई भत्ता, 45,000.00 रुपए आवास भत्ता के अलावा चिकित्सा प्रतिपूर्ति, शासकीय वाहन ड्राइवर के साथ, मोबाइल फोन और अखबार की सुविधा है, लेकिन 04 सूचना आयुक्तों की नियुक्ति के बाद भी अब तक झारखंड राज्य सूचना आयोग में लंबित हजारों द्वितीय अपील और शिकायतवाद पर सुनवाई प्रारंभ नहीं हो सकी है। 

इस प्रकार लाखों रुपए प्रत्येक माह खर्च होने के बावजूद झारखंड राज्य सूचना आयोग अब तक क्रियाशील नहीं हो पाया है और सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के उद्देश्यों का निर्वहन झारखंड में नहीं हो पा रहा है। इसलिए झारखंड के मुख्यमंत्री से मांग किया गया है कि झारखंड राज्य सूचना आयोग में लंबित हजारों द्वितीय अपीलवाद और शिकायतवादों की सुनवाई प्रारंभ कर उनको निष्पादित करवाया जाय।

इस आलोक में मुख्यमंत्री सचिवालय के उप सचिव घनश्याम प्रसाद सिंह ने अध्यक्ष दीपेश निराला के आवेदन को झारखंड राज्य सूचना आयोग के सचिव को भेजते हुए इस पर समुचित कार्रवाई कर मुख्यमंत्री की जानकारी हेतु कृत कार्रवाई से एक पक्ष के अंदर अवगत कराने हेतु पत्र लिखा है।

जिसके आलोक में झारखंड राज्य सूचना आयोग के सचिव संजीव कुमार लाल ने अध्यक्ष दीपेश निराला को पत्र लिखकर बताया कि झारखंड राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त/सक्षम प्राधिकार का पद रिक्त रहने के कारण दैनिक सुनवाई और लंबित वादों में अग्रेत्तर कार्रवाई लंबित है। इस प्रकार लाखों रुपए प्रतिमाह खर्च होने के बावजूद भी अब तक झारखंड राज्य सूचना आयोग को क्रियाशील नहीं करवाया जा सका है।

विज्ञापन