Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 19
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

कुडू के लापुर मैदान में 13-15 को होने वाले भव्य इज्तेमा की तैयारी का सांसद सुखदेव भगत ने लिया जायजा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
कुडू के लापुर मैदान में 13-15 को होने वाले भव्य इज्तेमा की तैयारी का सांसद सुखदेव भगत ने लिया जायजा
विज्ञापन
  • कुडू के लापुर मैदान में 13-15 को होने वाले भव्य इज्तेमा की तैयारी का सांसद सुखदेव भगत ने लिया जायजा
  • इज्तेमा एक धार्मिक आयोजन नहीं यह इंसानियत को जगाने वाला कार्यक्रम है : सांसद सुखदेव भगत

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। जिले के कुडू प्रखंड के लापुर मैदान में आगामी 13, 14 और 15 नवंबर को आयोजित होने वाले भव्य इज्तेमा की तैयारी की समीक्षा करने हेतु आज कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता, छत्तीसगढ़ प्रभारी एवं लोहरदगा सांसद माननीय सुखदेव भगत पहुंचे। सांसद के पहुंचते ही इज्तेमा आयोजन समिति के सदस्यों,  सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

सांसद श्री भगत ने पूरे मैदान का निरीक्षण किया, पंडाल स्थल, नमाज स्थल, वजू खाना, पीने के पानी, शौचालय, पार्किंग स्थल, मेडिकल कैंप, लंगर / खाने की व्यवस्था का जायजा लिया और आयोजन समिति के सदस्यों के साथ विस्तृत बैठक हुई जिसमें सुरक्षा, यातायात और विधि-व्यवस्था पर विशेष चर्चा हुई। 

सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि 
इज्तेमा मुस्लिम समाज का बहुत बड़ा कार्यक्रम होता है। यह सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं है, यह इंसानियत को जगाने वाला कार्यक्रम है।

इज्तेमा में लोगों को सिखाया जाता है - नमाज पढ़ो, रोजा रखो, झूठ मत बोलो, किसी का हक मत मारो, मां-बाप की सेवा करो, पड़ोसी की मदद करो, नशे से दूर रहो, समाज में शांति फैलाओ। यही तो सच्चा धर्म है। यही तो सच्ची इंसानियत है। लोहरदगा की धरती हमेशा से गंगा-जमुनी तहजीब की धरती रही है। मैं इज्तेमा आयोजन समिति को बधाई देता हूँ कि उन्होंने इतने बड़े आयोजन की जिम्मेदारी ली है। 

सभी लोगों से अपील करता हूँ कि इज्तेमा में शांति, अनुशासन और भाईचारे के साथ शामिल हों। इज्तेमा से अच्छा संदेश लेकर जाएं और अपने गांव-गांव में अमन का पैगाम फैलाएं। आयोजन समिति के सदस्यों ने  कहा कि सांसद का आना हम सबके लिए हौसला बढ़ाने वाला है।

मौके पर हाजी समीउल्लाह, सदर हाजी अब्दुल कुदुस, जावेद आलम, आलो कुरैसी, महबूब आलम, आरिफ खान,अब्दुल कयूम, हुसैन अंसारी, हाजी अब्दुल कुदुस,गुडू खान, शाहिद अहमद बेलू,वारिस कुरैसी, आलोक साहू,अनवर अंसारी,मो खालिद आलम, बबन, सांसद प्रतिनिधि कैरो समीद अंसारी, मो ग्यास ,मो सजाद,पूर्व प्रमुख जुलफान अंज़ारी, मो शहाबुद्दीन,अमीरुद्दीन अंसारी, जैनुल अंसारी,तल्हा अंसारी, रोजमत अंसारी, मो अमस  समेत काफी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग उवस्थित थे।

विज्ञापन