- धनबाद : डिप्टी मेयर की मां पर अभद्र टिप्पणी और JMM नेता हरेंद्र चौहान को गोली मारने की धमकी का आरोप
- वायरल वीडियो से विवाद गहराया रत्नेश कुमार ने धनबाद पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
एबीएन न्यूज, धनबाद। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर धनबाद में विवाद गहराता जा रहा है। वीडियो में कथित तौर पर खुद को झारखंड पुलिस का सिपाही बताने वाले अजित कुमार सिंह और पंकज कुमार सिंह पर JMM नेता हरेंद्र चौहान को गोली मारने की धमकी देने तथा डिप्टी मेयर अरुण कुमार चौहान की मां के प्रति अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है।
मामले को लेकर भारतीय सर्वजन पार्टी के झारखंड प्रदेश प्रभारी रत्नेश कुमार ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराने और आरोप सही पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि उचित कार्रवाई नहीं हुई तो जोरदार धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पूरे मामले की सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी। वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी है।