पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंची महिला की हुई अचानक मौत
टीम एबीएन, रांची। रांची सदर अस्पताल में शनिवार को एक महिला की मौत के बाद हंगामा खड़ा हो गया। जानकारी के अनुसार, महिला पेट दर्द की शिकायत लेकर सदर अस्पताल पहुंची थी, लेकिन इलाज के दौरान अचानक उसकी मौत हो गयी।
महिला को अल्ट्रासाउंड के लिए भेजा गया था। अल्ट्रासाउंड से पहले ही महिला की अचानक मौत हो गयी। प्रबंधन की ओर बताया गया कि महिला को मेजर हार्ट अटैक आया था जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गयी।