एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने गुमला की निशा भगत की असामयिक मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि किसी भी दल के हों, किसी भी विचारधारा के हों, असामयिक मृत्यु हमेशा दुखद होती है।
उन्होंने कहा कि वे निशा भगत जी को व्यक्तिगत रूप से जानते थे। गुमला की हैं, उनके पूरे परिवार को मैं जानता हूं, तो मैं ये कह सकता हूं कि बहुत दुखद रहा। ईश्वर परिवार को दुख सहने की शक्ति दें।
सांसद ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है और पूरा घटनाक्रम जांच का विषय है। इस दुख की घड़ी में राजनीति से ऊपर उठकर परिवार के साथ खड़ा होना चाहिए और निष्पक्ष जांच का इंतजार करना चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।