Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 10
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रांची : डोरंडा में लापता 3 वर्षीय मासूम का नाले में मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रांची : डोरंडा में लापता 3 वर्षीय मासूम का नाले में मिला शव, परिवार में मचा कोहराम
विज्ञापन
  • रांची : डोरंडा में लापता 3 वर्षीय मासूम का नाले में मिला शव, परिवार में मचा कोहराम
  • घर से 100 मीटर दूर खुले नाले में मिला बच्चे का शव, माता-पिता का इकलौता बेटा था मृतक

टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। शुक्रवार शाम से लापता लगभग 3 वर्षीय मासूम बच्चे का शव शनिवार को छप्पन सेट कुम्हार टोली स्थित घर के पास नाले से बरामद किया गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं इलाके में मातम पसरा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बच्चे के पिता आकाश सिंह उर्फ करू और माता मनीषा हैं। मृतक बच्चा डोरंडा के प्रसिद्ध गिरीश चाट के संचालक का पोता बताया जा रहा है। बच्चा शुक्रवार शाम करीब 4 बजे से लापता था। परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे। इसी बीच घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर स्थित नाले से बच्चे का शव बरामद हुआ।

बताया जाता है कि बच्चा अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। इस हृदयविदारक घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि घर के समीप स्थित खुले नाले में गिरने के कारण बच्चे की मौत हुई होगी। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच और अन्य आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन