Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 10
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : सांसद और झामुमो नेता के पुत्र के बीच संग्राम, एक घंटा रोड जाम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : सांसद और झामुमो नेता के पुत्र के बीच संग्राम, एक घंटा रोड जाम
विज्ञापन
  • ​​​​धनबाद सांसद पुत्र और झामुमो नेता के बेटे आमने-सामने, एक घंटे तक जनता जाम में हलकान

एबीएन न्यूज नेटवर्क, बाघमारा। धनबाद के हरिना बाजार में शुक्रवार की शाम गाड़ी पासिंग को लेकर सियासी रसूख से जुड़े दो परिवारों के बीच विवाद छिड़ गया। एक ओर धनबाद सांसद ढुलू महतो के पुत्र प्रशांत कुमार थे, तो दूसरी ओर झामुमो नेता कारू यादव के पुत्र विनोद यादव। 

दोनों की गाड़ियां आमने-सामने आने के बाद शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते हाई वोल्टेज हंगामे में बदल गई। दोनों पक्षों के समर्थकों के जुटने से बाजार में तनाव का माहौल बन गया। हरिना–गोमो मुख्य मार्ग पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। 

सूचना पर बाघमारा और बरोरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति संभालने के दौरान समर्थकों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस ने मशक्कत कर दोनों पक्षों को हटाया और रात करीब नौ बजे यातायात सामान्य कराया। घटना ने बाजार में आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी।

विज्ञापन