- समाजसेवी निर्मल जालान के निधन पर ट्रस्ट ने शोक संवेदना व्यक्त की
टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं उपाध्यक्ष समाजसेवी सह व्यवसायी निर्मल जालान के आकस्मिक निधन पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने कहा कि निर्मल जालान विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं से जुड़े रहकर समाजसेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहे। वे सरल, सहज, मिलनसार एवं मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन से समाज ने एक समर्पित एवं सेवाभावी व्यक्तित्व को खो दिया है, समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में डूंगरमल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल छावनिका, विजय अग्रवाल, मनोज चौधरी, सज्जन पाड़िया, पूरणमल सर्राफ सुरेश अग्रवाल, मधुसूदन जाजोदिया,अरविंद अग्रवाल, शिव भगवान अग्रवाल, नंदकिशोर चौधरी, विष्णु सोनी, ज्ञानचंद शर्मा, पुजारी अरविंद पांडे, संजय सर्राफ, मनीष सोनी, सुरेश भगत, प्रभात गोयल, सुरेश चौधरी आदि शामिल है।