Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 17
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

आदिवासी नेत्री निशा भगत की आत्महत्या मामले की CBI जांच हो, दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित हो : देवेन्द्र नाथ महतो

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
आदिवासी नेत्री निशा भगत की आत्महत्या मामले की CBI जांच हो, दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित हो : देवेन्द्र नाथ महतो
विज्ञापन
  • आदिवासी नेत्री निशा भगत की आत्महत्या मामले की CBI जांच हो, दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित हो : देवेन्द्र नाथ महतो

टीम एबीएन, रांची। गुमला विधानसभा की JLKM पूर्व प्रत्याशी, प्रखर वक्ता, निर्भीक एवं संघर्षशील आदिवासी नेत्री निशा भगत द्वारा फेसबुक लाइव के दौरान आत्महत्या किए जाने की घटना ने पूरे झारखंड को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना पर JLKM केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें अंतिम जोहार एवं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

घटना की सूचना मिलने पर देवेन्द्र नाथ महतो तत्काल कांके जनरल हॉस्पिटल पहुंचे। वहां से जानकारी मिली कि निशा भगत जी को RIMS ले जाया गया है। इसके बाद वे RIMS पहुंचे तथा DSP, कांके थाना प्रभारी एवं पिठोरिया थाना प्रभारी से बातचीत की। उन्होंने RIMS के ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों एवं प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच की मांग भी की।

देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि फेसबुक लाइव के दौरान निशा भगत जी रोती हुई और बेहद भावुक स्थिति में दिखाई दे रही थीं। उन्होंने अपने माता-पिता से माफी मांगी। 

लाइव के दौरान पिठोरिया थाना प्रभारी को फोन कर कहा कि लिखित शिकायत देने के बावजूद उनकी मदद नहीं की गई। उन्होंने झारखंड सरकार से जुड़े लोगों, कथित जमीन माफियाओं, भाजपा एवं आरएसएस के लोगों द्वारा सहयोग नहीं किए जाने तथा सरकार से जुड़े लोगों द्वारा परेशान किए जाने की बातें भी कही थीं।

उन्होंने कहा कि एक प्रखर, बेबाक और संघर्षशील आदिवासी बेटी का इस तरह फेसबुक लाइव पर आत्महत्या का कदम उठाना बेहद गंभीर और झारखंड को शर्मसार करने वाली घटना है। आखिर ऐसी कौन-सी परिस्थितियां उत्पन्न हुईं कि निशा भगत को इतना बड़ा कदम उठाना पड़ा? उनकी शिकायतों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई? उ

विज्ञापन