Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 313
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

दीपावली और छठ महापर्व पर श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम मंदिर में आध्यात्मिक आयोजन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
दीपावली और छठ महापर्व पर श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम मंदिर में आध्यात्मिक आयोजन
विज्ञापन

प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में सत्य, धर्म, करूणा और परोपकार को स्थान देना चाहिए : सदानंद महाराज जी 

टीम एबीएन, रांची। दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर राजधानी रांची के पुंदाग स्थित श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम मंदिर में आध्यात्मिक भक्ति, श्रद्धा, सद्भाव एवं मंगलकामना से परिपूर्ण विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एमआरएस श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में ट्रस्ट के संस्थापक परम पूज्य परमहंस डॉ संत शिरोमणि श्री श्री 108 स्वामी सदानंद जी महाराज के आशीष वचन एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों ने भाग लिया। इस पावन अवसर पर मंदिर में विराजमान श्री राधा रानी का बहुमूल्य जड़ित आभूषणों एवं आकर्षक वस्त्रों से अत्यंत मनोहारी और अलौकिक श्रृंगार किया गया। मंदिर का वातावरण भक्ति, श्रद्धा एवं आध्यात्मिक उल्लास से ओतप्रोत रहा। 

श्रद्धालुओं ने श्री राधा-कृष्ण के दर्शन कर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि एवं कल्याण की मंगलकामना की। मौके पर परम पूज्य स्वामी सदानंद जी महाराज ने अपने आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी आशीष वचनों में कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने और उत्सव मनाने का पर्व नहीं है, बल्कि यह हमारे अंतर्मन में व्याप्त अज्ञान, अहंकार, ईर्ष्या और नकारात्मकता को समाप्त कर ज्ञान, प्रेम, सद्भाव एवं सदाचार का प्रकाश फैलाने का संदेश देता है। 

प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में सत्य, धर्म, करुणा और परोपकार को स्थान देना चाहिए। महाराज जी ने कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, आस्था, अनुशासन और पवित्रता का अनुपम प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सच्ची भक्ति वही है, जिसमें जरूरतमंदों की सेवा, असहायों की सहायता और प्रत्येक जीव के प्रति प्रेम एवं करुणा का भाव समाहित हो। 

मानव सेवा ही माधव सेवा है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए समाज में प्रेम, एकता, भाईचारे और सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया। महाराज जी के अमृतमय आशीष वचनों को सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं के बीच श्रद्धापूर्वक प्रसाद वितरण किया गया। 

ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, मधुसूदन जाजोदिया, सुरेश अग्रवाल, डॉ एचपी नारायण, संजय सर्राफ, सज्जन पाड़िया, अरविंद अग्रवाल, प्रमोद सारस्वत, विष्णु सोनी, ज्ञानचंद शर्मा, प्रभात गोयल, अनूप अग्रवाल,पुजारी अरविंद पांडेय, सरवन सिंघानिया,विद्या देवी अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, कविता अग्रवाल, संतोषी देवी अग्रवाल सहित ट्रस्ट के अनेक सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

विज्ञापन