देवोत्थान जतरा मेला संचालन समिति का हुआ गठन
टीम एबीएन, रांची। बड़ागांई-बूटी स्थित देवोत्थान धाम परिसर में वरिष्ठ समाजसेवी डॉ बिरेन्द्र साहु की अध्यक्षता में देवोत्थान जतरा मेला आयोजन करने के निमित्त एक आवश्यक बैठक की गयी। बैठक में क्रमश: बड़ागांई, बूटी, खिजूर टोली, महुरम टोली, किशुनपुर, बांधगाड़ी की कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि देवोत्थान एकादशी के उपलक्ष्य में लगने वाला ऐतिहासिक जतरा मेला का आयोजन 21 नवंबर को पूर्वाह्न 2 बजे से संध्या 6 बजे तक किया जायेगा।
मेला की प्रमुख बातें
मेला में किसी भी प्रकार का जुआ खेलाने एवं शराब बिक्री करने की अनुमति नहीं रहेगी। मेला में सम्मिलित होने वाले नृतक दल अपने पारंपरिक वेशभूषा एवं वाद्ययंत्रों के द्वारा ही नृत्य-गान प्रस्तुत करेंगे। युवकों की छोटी-छोटी टोली मेला परिसर का भ्रमण कर व्यवस्था को संभालेंगे।
देवोत्थान जतरा मेला संचालन समिति का निम्न प्रकार से गठन किया गया:
- मुख्यपुजारी : रवि पहान
- मुख्य संरक्षक : डॉ रुद्र नारायण महतो
- संरक्षक : डॉ बिरेन्द्र साहु, बालसाय महतो, विनोद महतो, महेंद्र मुंडा, बनु पहान, कैलाश महतो, संजय महतो, महावीर पहान, पार्षद अवधेश बैठा, पार्षद अमित मुंडा व पार्षद मोनिका खलखो।
- अध्यक्ष : नेपाल महतो
- कार्यकारी अध्यक्ष : दिलीप पहान
- सचिव : प्रेम लोहरा
- कोषाध्यक्ष : अजय महतो
- मीडिया प्रभारी : शेखर कुमार साहू
- उपाध्यक्ष : मिथिलेश खलखो, सुजीत महतो, राजेंद्र करमाली, संजय कुमार महतो, मुन्ना उरांव, बबलू पहान, दुर्गा उरांव, दिलीप मुंडा व अजय उरांव।
- सहसचिव : महेश नायक, महावीर मुंडा, सुरेंद्र पहान, आनंद गोप, महेंद्र महतो, आनंद खलखो, प्रकाश उरांव, दिलीप उरांव, सोनू मुंडा, मनीष साहू,
- सुनील पहान, राजन लकड़ा, अमित मुंडा, बबलू मुंडा,अविनाश महतो व सुरेश मुंडा।
- सहकोषाध्यक्ष : अरविंद कुमार साहू
इसके अलावा 51 कार्यकारिणी के सदस्य बनाये गये। उक्त जानकारी देवोत्थान जतरा मेला बड़ागांई-बूटी, रांची के मीडिया प्रभारी शेखर कुमार साहु (6206429757) ने दी।