Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 23
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद सांसद ढुल्लू महतो आंदोलनकारियों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें : देवेंद्र नाथ महतो

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
विज्ञापन

देवेन्द्र नाथ महतो के नेतृत्व में खछङट सिल्ली विधानसभा के सिल्ली और सोनाहातू में धनबाद संसद ढुल्लू महतो का किया पुतला दहन 

टीम एबीएन, रांची। आज झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के सिल्ली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सिल्ली प्रखंड, बुंडू मोड़ एवं सोनाहातू प्रखंड के बाजार टांड़ में धनबाद सांसद ढुल्लू महतो के पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन  केंद्रीय कार्यकारी उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड एवं पंचायत स्तर के पदाधिकारी तथा भारी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे। 

देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि धनबाद सांसद ढुल्लू महतो अपनी जुबान पर संयम रखें। उन्होंने जेएलकेएम के आंदोलनकारी साथियों को कथित तौर पर कुत्ता कहकर संबोधित करने एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर अपमानित करने का काम किया है। उनके शब्दों में अहंकार साफ झलकता है। जनप्रतिनिधियों की भाषा में अहंकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और जनसेवा का भाव दिखना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि जेल में बंद आंदोलनकारी नौजवान सत्ता के गलियारों से पैदा नहीं हुए हैं, बल्कि संघर्ष, त्याग और बलिदान के रास्ते से निकले हैं। इन युवाओं ने भ्रष्टाचार के खिलाफ, जल-जंगल-जमीन, स्थानीय एवं नियोजन नीति, छात्र, किसान, मजदूर तथा आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष किया है। ऐसे आंदोलनकारियों को गाली देना लोकतांत्रिक मूल्यों और जनसंघर्षों का अपमान है। 

देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि ढुल्लू महतो वर्ष 2009, 2014 एवं 2019 में विधायक और एक बार 20224 में सांसद रह चुके हैं। उन्हें बताना चाहिए कि झारखंड के हित, युवाओं के रोजगार और जनसमस्याओं के लिए उन्होंने कितनी आवाज उठायी है। आंदोलनकारियों पर अमर्यादित टिप्पणी करने के बजाय जनहित के मुद्दों पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राजनीति में गाली-गलौज और आंदोलनकारियों को अपमानित करने की संस्कृति स्वीकार्य नहीं है। धनबाद सांसद ढुल्लू महतो को अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। 

सिल्ली प्रखंड कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य रूप से रांची जिला प्रवक्ता महावीर साहू, सचिव दीपिका कुमारी, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो, उपाध्यक्ष खुदीराम महतो, सुकदेव महतो, मीडिया प्रभारी सोहराई महतो, बुद्धदेव महतो, सदस्य राहुल कुमार, सक्रिय सदस्य डॉ. परसुराम महतो, सचिव गणेश वेदिया, महासचिव तारकेश्वर महतो, मुकेश घोराई, मदन महतो, शुभम, हरेंद्र, शनि महतो, सुचान महतो, बीरबल महतो सहित अन्य साथी। सोनाहातू प्रखंड कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष निर्मल महतो, रंजीत महतो, गदाधर महतो, अजय महतो, गणेश महतो, रुपेश कुशवाहा, कार्तिक महतो, सचिन, लक्की,  बीरेन्द्र, बंशीधर ,  सहित सैकड़ों की संख्या में साथी उपस्थित रहे।

विज्ञापन