- हुसैनाबाद में 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत
- मृतका के बड़ी बहन अपने पिता व सौतेली मां पर लगाई हत्या की आरोप
- मां और पिता को पुलिस हिरासत में पूछताछ जारी
एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद (पलामू)। सैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र के मोहम्दाबाद में बुधवार की दोपहर में एक 20 वर्षीय युवती की शव को पुलिस ने संदिग्ध स्थिति में उसके घर से बरामद की है,सूत्रों के अनुसार मृतिका की पहचान मोहम्दाबाद गांव निवासी राउफ अंसारी की 20वर्षीय पुत्री अफसाना खातून के रूप में हुई है।
इस घटना की जानकारी ग्रामीणों ने हुसैनाबाद थाना को दी, सूचना मिलते ही हुसैनाबाद एसडीपीओ आईपीएस दिव्यांश शुक्ला, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार, दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया।
पिता और सौतली मां पर प्रताड़ित करने का आरोप
मृतका की बड़ी बहन अजमेरी खातून ने अपने पिता और सौतेली मां पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। अजमेरी खातून ने बताया की हमलोग चार बहनें और एक भाई है, जो बाहर में मजदूरी का काम करता है, हम तीन बहनों की शादी हो चुकी है।
अफसान खातून की शादी नहीं हुई थी, मेरी बहन के साथ मेरी सौतली मां और पिता अक्सर मारपीट किया करते थे, उसे खाना भी नहीं दीया जाता था, मेरे भाई ने उसको अलग खाना बनाने के लिये कुछ पैसा भेजा था।
वह विगत पंद्रह दिनों से अपना अलग खाना बन रही थी, मंगलवार की भी उसके साथ चप्पल को लेकर विवाद हुआ था, जिसकी जानकारी मेरी बहन ने मुझे मोबाइल पर बताया था, मंगलवार रात जब उसके मोबाइल पर संपर्क किया तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ था, आज मालूम हुआ की बहन ने फाँसी लगा ली है, उसके गर्दन पर अंगूठे के निशान थे।
मुझे पूरा शक है कि मेरी बहन की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए फांसी पर लटका दिया गया गया था, क्योंकि घर में मेरी सौतली मां और पिता, और सिर्फ बहन रहती थी, हालांकि फिलहाल हत्या हैं या आत्महत्या इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकी है। पुलिस का कहना है की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
मामले की जाँच के लिये पुलिस ने मृतिका की सौतली मां और पिता को पूछताछ के लिए थाना लाया है, पुलिस हर बिंदुओं पर गहनता से छानबीन शुरू कर दी है,लेकिन लोगो मे उसकी सैतेली मा और पिता की क्रूरता की चर्चा जोरों पर हैं। इस घटना से एक पिता व पुत्री का रिस्ते जानी दुश्मन जैसा प्रतीत साबित होता दिख रहा हैं ।