- पलामू : जपला सीमेंट फैक्ट्री की जमीन नीलामी सूचना से वर्षों से आस लगाए मजदूरों में रोष
- मजदूरों के आंसू भी बिके, जिम्मेदार कौन?
एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद, पलामू। बीते 10 अक्टूबर 2026 को मीडिया में उच्च न्यायालय, पटना के न्यायाधिकरण में मैसर्स सोन वैली पोर्टलैंड सीमेंट लिमिटेड (परिसमापन में) याचिका संख्या 05/1995 की बिक्री सूचना जैसे ही अखबार और सोशल मीडिया में आई, वैसे ही लोगों में असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई।
सबसे गौरतलब बात यह है कि जिन अखबारों में यह सूचना विज्ञापन के रूप में प्रकाशित हुई है, उसकी कटिंग 29 अक्टूबर को नीलामी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद वायरल की गई है। अब यह खबर पाकर हुसैनाबाद देवरीकलां फैक्ट्री में वर्षों से अपने रोजमर्रा के बकाया भुगतान की आस लगाए बैठे मजदूरों को फिर से किसी फरमान और हत्या जैसे आदेश को सुनने और जानने को मिला, जिससे लोगों में रोष है।
बुधवार को इस मामले में आहत मजदूरों, वर्षों से विस्थापित परिवारों और ग्रामीणों ने सोन वैली कॉर्पोरेशन के मैदान में एक बैठक की, जिसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया मनोज भारती ने की। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती समेत आम मजदूर व ग्रामीण भी मौजूद थे।