एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। लोयाबाद थाना क्षेत्र के हटिया मोड़ के समीप बुधवार की देर रात एक कोयला लदा ट्रक पलट गया। ट्रक पलटने से चालक जितेंद्र राम घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही लोयाबाद पुलिस गश्ति दल मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
चालक के अनुसार रात करीब 12 बजे ट्रक (जेएच 10 एक्स 4967) धनसार से कोयला लोड कर कांको मोड़ के समीप एक भट्ठे में जा रहा था। इसी बीच लोयाबाद हटिया मोड़ के समीप घुमावदार मोड़ पर ट्रक असंतुलित होकर पलट गया।
जिससे ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया और चालक घायल हो गया।इधर रात्रि करीब 11 बजे एकड़ा झारखंड मोड़ के समीप एक वृद्ध महिला को काले रंग की स्कॉर्पियो ने धक्का मार दिया।
महिला सड़क किनारे जा रही थी तभी अचानक स्कॉर्पियो ने पीछे से धक्का मार दिया और वहां से फरार हो गया।महिला को इलाज के लिए धनबाद के एक निजी अस्पताल ले जाया गया।