Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 46
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

सनातन समाज के प्रत्येक योद्धा को समर्पित है राष्ट्र रक्षा यज्ञ : ममता देवी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। जिले के वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन के तत्वावधान में गायत्री मंदिर परिसर में राष्ट्र रक्षा यज्ञ अनुष्ठान का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से यज्ञ संपन्न हुआ। इसके बाद सामूहिक आरती कर राष्ट्र की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली और सामाजिक एकता की कामना की गयी। 

अनुष्ठान के दौरान प्रतिमा देवी ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ममता देवी ने कहा कि राष्ट्र रक्षा यज्ञ सनातन समाज के प्रत्येक योद्धा को समर्पित है। सनातन समाज का हर व्यक्ति राष्ट्र, धर्म और संस्कृति की रक्षा के प्रति समर्पित है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की परंपराओं को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक घर में प्रतिदिन यज्ञ होना चाहिए। 

यज्ञ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा, संस्कार और एकता का संदेश देने का माध्यम भी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश जायसवाल ने की। वहीं, संस्था के सचिव दीपक कुमार अग्रवाल ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। 

युवाओं की सक्रिय भागीदारी से सनातन एकता मजबूत होगी और धार्मिक अनुष्ठानों का विस्तार गांव, मोहल्ले और शहरों तक हो सकेगा। उन्होंने समाज के लोगों से ऐसे आयोजनों में सहभागी बनने की अपील की। 

मौके पर सतीश जायसवाल, प्रतिमा देवी, ममता देवी, बिंदिया खत्री, अंशु खत्री इंदु, बीना खत्री, सुनीता देवी, मधुलिका, विजय खत्री, उमेश कश्यप, गोपाल सिंह, जय गोविंद प्रसाद, दीपक कुमार अग्रवाल, विश्वजीत घोष, कुणाल, सचिन कुमार, दीपक कुमार सहित सनातन समाज के कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।

विज्ञापन