टीम एबीएन, रांची। मधुबन थाना क्षेत्र के सिनीडीह स्थित पंचमंदिर के पास से रिटायर्ड बीसीसीएलकर्मी बिनेशर पासवान (76) से दिनदहाड़े 40 हजार रुपयेबाइक सवारों ने लूट लिये। पासवान स्टेंट बैंक आॅफ इंडिया बिलबेड़ा शाखा में पेंशन कालाइफ सर्टिफिकेट जमा करने के लिए आये हुए थे और अपने अकाउंट में पड़े पेंशन के 40 हजार रुपये निकाल कर अपने घर जा रहे थे।
इसी क्रम में सिनीडीह पंचमंदिर के पास बिना नंबर प्लेट की गाड़ी से दो लड़के पीछा करते हुए आये और पैसा छीन कर चलते बने। उन्होंने बैंक से पैसे निकालकर एक प्लास्टिक की थैली में रखा था और मोटरसाइकिल से अपने एक पड़ोसी के साथ घर वापस लौट रहे थे। पैसे के साथ दो पासबुक, आधार कार्ड और पैन कार्ड भी थैली में थे।
बाद में उन्होंने मधुबन थाना पहुंचकर मौखिक सूचना दी है। घटना के बाद से क्षेत्र में काफी दहशत है। खबर लिखे जाने तक भुक्तभोगी ने इसकी लिखित शिकायत थाना में नहीं की थी। उनका लड़का अभी जमुई बिहार गया हुआ है, वहां से आने के बाद ही इसकी शिकायत थाना में की जायेगी।