Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 32
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : गोविंदपुर रोड पर स्कूल बस से टकरायी अनियंत्रित कार, हादसा टला

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : गोविंदपुर रोड पर स्कूल बस से टकरायी अनियंत्रित कार, हादसा टला
विज्ञापन

गोविंदपुर रोड पर भीषण सड़क हादसा, स्कूल बस से टकरायी तेज रफ्तार कार; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त 

गोविंदपुर रोड पर विशाल मेगा मार्ट के पास सुबह-सुबह हादसा, गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। जिले के गोविंदपुर रोड पर बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार स्कूल बस से टकरा गयी। घटना सुबह करीब 6 से 6:30 बजे के बीच विशाल मेगा मार्ट के समीप हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद कार चालक ठीक से कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं था। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गये। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की फिलहाल सूचना नहीं है। हालांकि, दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन