- पूर्व मुखिया सह आजसू नेता राजेंद्र लोहरा को पितृशोक
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोहरदगा जिला अंतर्गत कुडू प्रखंड के सलगी ग्राम निवासी पूर्व मुखिया सह आजसू नेता राजेंद्र लोहरा के पिता बिटुवा लोहरा उम्र 85 वर्ष का आकस्मिक निधन हो गया है।
उनके आकस्मिक निधन पर आजसु पार्टी परिवार शोक संवेदना प्रकट करते हुए भगवान से उनकी आत्मा की शांति की कामना करती है।
उनका अंतिम मुखाग्नि उनके पैतृक गांव सलगी के टोंगरी टोला घाट में संपन्न होगी। उक्त जानकारी आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सूरज अग्रवाल ने दी।