- पलामू : हुसैनाबाद में जेएलकेएम पार्टी ने की समीक्षा बैठक
- संगठन को धारदार बनाने को लेकर युवाओं ने कसी कमर
एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद, पलामू। मंगलवार को नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या चार, गम्हरिया स्थित पार्टी कार्यालय में जेएलकेएम पार्टी की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व में जेएलकेएम सुप्रीमो व डुमरी विधायक डॉ. जयराम महतो के आगमन एवं सभा को संबोधित करने के कार्यक्रम की समीक्षा की गई, इसके बाद आगे की संगठनात्मक रणनीति तैयार की गई।
बैठक की अध्यक्षता पार्टी के सक्रिय सदस्य मोहम्मद मुबारक अंसारी ने की, जबकि मंच संचालन संयुक्त रूप से जिला सचिव प्रिंस कुमार सिंह ने किया। बैठक में प्रमंडलीय प्रभारी प्रभात सिन्हा, जिला अध्यक्ष दिलीप मेहता, लव कुमार पासवान, दीपक विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
इस दौरान बारी-बारी से वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए और पार्टी की मजबूती व संगठन को धारदार बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान मुबारक अंसारी ने सभी युवाओं से एकजुट होकर पार्टी के नीति-सिद्धांतों के साथ आगे बढ़ने, हुसैनाबाद में ब्लॉक स्तर पर बारी-बारी भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करने व संगठन के उद्देश्य को गांव-गांव तक विस्तार देने की बात कही।
मौके पर सोनू कुमार सिंह, राजा कुमार, अमरजीत कुमार यादव, अरुण कुमार रजक, प्रमोद मेहता, अभिषेक कुमार, वीरेंद्र कुमार, गजेंद्र कुमार, दीपक कुमार, उमेश पटेल, उत्तम पटेल, आलमगीर अंसारी, शिव कुमार राजवंशी, पं. संजय साव, अविनाश कुमार सिंह, विनीत कुमार, अजय कुमार, आधुनिक कुमार पासवान, अमित कुमार यादव, अनुप कुमार ठाकुर, नरेंद्र कुमार पाल, परशु कुमार पाल, सुदामा कुमार, पंकज यादव, ऋषभ कुमार विश्वकर्मा, विकेश प्रताप यादव, अजीत कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।