टीम एबीएन, कोडरमा। प्रतिबंधित संगठन माओवादी की ओर से बुलाए गए पांच दिवसीय प्रतिरोधक सप्ताह 21 से 26 जनवरी तथा 27 जनवरी को झारखंड और बिहार में बंद बुलाया है। जानकारी के अनुसार माओवादी के पोलित व्यूरो सदस्य प्रशंत बोस और सेंट्र्रल कमेटी सदस्य शिला मरांडी की रिहाई को लेकर प्रतिरोध स्पताह मानाया जा रहा है। इसको लेकर धनबाद रेल मंडल में अलर्ट जारी किया गया है। कोडरमा आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी जवाहर लाल ने बताया कि बंदी को देखते हुए चौकसी बढ़ा दी गई है। जीआरपी, आरपीएफ और लोकल पुलिस पेट्रोलिंग कर रही है।