Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 25
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

कतरास : अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ मंदरा और बरोरा में लोग लामबंद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
कतरास : अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ मंदरा और बरोरा में लोग लामबंद
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास (धनबाद)। बरोरा थाना क्षेत्र के मंदरा और बरोरा बस्ती में धड़ल्ले से चल रहे अवैध कोयला उत्खनन के विरोध में माथाबांध के ग्रामीण लामबंद हो गये हैं। ग्रामीणों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर जिला प्रशासन को लिखित शिकायत देने और इसके बाद भी रोक न लगने पर धनबाद एसपी कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन व आत्मदाह तक करने की चेतावनी दी है। 

बीसीसीएल अधिकारियों पर हमले और बड़े भू-धंसान की आशंका सहमे ग्रामीण 

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्थानीय निवासी कन्हाई चौहान ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बीसीसीएल प्रबंधन, सीआईएसएफ और जिला प्रशासन की कथित मिलीभगत से कोयला चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वे अधिकारियों को भी नहीं बख्श रहे हैं।

उन्होंने हाल ही की घटना का जिक्र करते हुए बताया कि जोगीडीह कोलियरी के पीओ जब अवैध उत्खनन स्थल का निरीक्षण करने गए थे, तब कोयला चोरों ने उनकी पिटाई कर दी और उनका निजी वाहन क्षतिग्रस्त कर दिया।

विज्ञापन