एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास (धनबाद)। बाघमारा प्रखंड के निचितपुर-1 पंचायत अंतर्गत श्यामडीह स्थित उर्दू प्राथमिक विद्यालय की जमीन पर कथित अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने 3 नवंबर को धनबाद उपायुक्त को आवेदन देकर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।
आवेदन के अनुसार, गोपालपुर मौजा के खाता नंबर 43, प्लॉट नंबर 223 की कुल 22 डिसमिल जमीन में से 10 डिसमिल पर कुछ लोगों ने बाउंड्रीवाल खड़ी कर कब्जा कर लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि जमीन की घेराबंदी नहीं होने से बच्चों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है। पर्याप्त जगह नहीं रहने से बच्चे खेलकूद भी नहीं कर पाते और शौचालय की व्यवस्था भी प्रभावित है।
ग्रामीणों ने डीसी से जांच कराकर अतिक्रमण हटाने और विद्यालय की जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग की है। आवेदन की प्रतिलिपि बाघमारा सीओ, एसडीओ और जिला शिक्षा पदाधिकारी को भी दी गई है।
शिकायत करने वालों में अता उल्लाह अंसारी, राजन मीर, आलम खान, सैफ, गुलाम दस्तगीर, मो शमशाद, मो मुईनुद्दीन, मो जावेद अंसारी, मो सफवान हुसैन, आलम दस्तगीर कादरी, मो अरमान अंसारी, मो सोहेल, पलाम मंडल, दिलीप देशवाली, बाबन खान, वसील खान, इम्तियाज अली, शाकिर खान, हैदर अली आदि दर्जनों के हस्ताक्षर है।