- भारतीय सर्वजन पार्टी ने रत्नेश कुमार को सौंपी झारखंड प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। भारतीय सर्वजन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक निषाद जी ने संगठनात्मक विस्तार एवं झारखंड प्रदेश में पार्टी की गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से श्री रत्नेश कुमार जी को झारखंड प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है।
इस नियुक्ति के माध्यम से पार्टी ने झारखंड में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को एकजुट करने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने की जिम्मेदारी सौंपी है।
रत्नेश कुमार को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। आशा है कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!