Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 30
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रामलीला मैदान में वोट बचाओ–देश बचाओ महारैली में उमड़ा जनसैलाब, लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रामलीला मैदान में वोट बचाओ–देश बचाओ महारैली में उमड़ा जनसैलाब, लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प
विज्ञापन
  • रामलीला मैदान में वोट बचाओ–देश बचाओ महारैली में उमड़ा जनसैलाब, लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प
  • धीरज प्रसाद साहू और विधायक रामचंद्र सिंह, पूर्व सांसद प्रदीप प्रदीप बालमुचू झारखंड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बुलंद की आवाज
  • संविधान और मताधिकार की रक्षा का लिया संकल्प

एबीएन न्यूज नेटवर्क, दिल्ली। देश के लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के संकल्प के साथ रविवार को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित वोट बचाओ–देश बचाओ महारैली में जनसैलाब उमड़ पड़ा।

कांग्रेस की ओर से आयोजित इस महारैली में झारखंड के विभिन्न जिलों से पहुंचे हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू तथा मनिका विधायक रामचंद्र, विधायक सोनाराम सिंकू, पूर्व सांसद प्रदीप बलमुचू ने भी रैली में शामिल होकर लोकतंत्र की रक्षा की आवाज बुलंद की।

महारैली में लोहरदगा, गुमला, लातेहार, मनिका और चतरा सहित झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से महिला एवं पुरुष कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। हाथों में पार्टी के झंडे और लोकतंत्र की रक्षा के नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता और राजनीतिक प्रतिबद्धता का संदेश दिया।

इस मौके पर पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि लोकतंत्र पर डाका डालने वालों को जवाब देने का वक्त आ गया है। रामलीला मैदान में झारखंड के कोने-कोने से आए कांग्रेस साथियों के साथ शामिल होकर उन्होंने भाजपा और चुनाव आयोग के मुखिया ज्ञानेश कुमार पर वोट चोरी के आरोपों के खिलाफ आवाज उठाई।

उन्होंने कहा कि यह लड़ाई सत्ता हासिल करने की नहीं, बल्कि देश के संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनता के मताधिकार को बचाने की लड़ाई है। लोकतंत्र में जनता का वोट सबसे बड़ी ताकत है और इसकी पवित्रता से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जा सकता। देश की जनता लोकतांत्रिक अधिकारों पर किसी भी हमले को कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।

वहीं, मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने भी महारैली में शामिल होकर लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की रक्षा के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कार्यकर्ताओं की व्यापक भागीदारी को लोकतांत्रिक चेतना और जनभागीदारी का प्रतीक बताया।

वही पूर्व सांसद प्रदीप बलमुचू ने भी महारैली को संबोधित करते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया की रक्षा के लिए कांग्रेसजनों से एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर नागरिक की आवाज और हर वोट का सम्मान जरूरी है। जनता के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

महारैली  माननीय विधायक सोनाराम सिंकू, विधायक प्रतिनिधि निशिथ जायसवाल, आशीष पांडे, इफ्तिखार खान, कामेश्वर यादव तथा युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विशाल डुंगडुंग, वार्ड पार्षद कुमार अभिषेक उर्फ सूर्या, ऐनुल अंसारी, नसरुद्दीन अंसारी सहित झारखंड के अनेक कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रामलीला मैदान में उमड़ी भीड़ ने लोकतंत्र की रक्षा, निष्पक्ष चुनाव और संविधान की मूल भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। महारैली में शामिल झारखंड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुटता के साथ लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

विज्ञापन