- धनबाद : टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो के जन्मदिन पर विधायक चन्द्रदेव महतो ने दी बधाई, किया पौधारोपण
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। झारखंड सरकार के मुख्य सचेतक सह टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो के जन्मदिन के अवसर पर सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो उनसे मिलने पहुंचे।
इस दौरान दोनों विधायकों ने साथ में केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। इस मौके पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
विधायक चन्द्रदेव महतो ने मथुरा प्रसाद महतो को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।