- श्री जैन श्वेताम्बर ओसवाल संघ का दिवाली मिलन समारोह आज मनाया गया
टीम एबीएन, रांची। जैन श्वेताम्बर ओसवाल संघ का दिवाली मिलन समारोह आज धूमधाम से डोरंडा कन्या पाठशाला में सम्पन्न हुआ! आज के कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष एवं गणमान्य लोगों के द्वारा दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की गयी एवं समाज के सभी लोगों का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में महिलाओ एवं बच्चों के द्वारा नृत्य, गीत आदि प्रस्तुत किये गए, जिनमे मुख्य रूप से श्रुति, खुशबु, गरिमा, रिद्धि, प्रेक्षा, भूमी, आयशा, इलियाना, नायरा आदि थे!मंच का संचालन ज्योति दस्सानी ने किया, घेवर चंद नाहटा ने अपने विचार रखे, रेणु पिंचा ने नवकार महामंत्र पर गीत प्रस्तुत किया।
संघ के अध्यक्ष सुभाष बोथरा, सचिव घेवर चंद नाहटा, कोषाध्यक्ष अशोक सुराणा, सुरेश बोथरा, विमल दस्सानी, बालवीर बोथरा, राजेश पिंचा, पूनम चंद भंसाली, प्रकाश चंद नाहटा, शिव चरण विजयवर्गीय, अमित बैंगानी, राजू रामपुरिया, संजय कोठारी, आदि मुख्य रूप से शामिल हुए। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी सुरेश जैन ने दी।