Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 17
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

बोकारो : शहीद लिलु हिरु पटेल बाउरी का 49वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
बोकारो : शहीद लिलु हिरु पटेल बाउरी का 49वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया
विज्ञापन
  • शहीद लिलु हिरु पटेल बाउरी का 49वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

एबीएन न्यूज नेटवर्क, बोकारो। पिण्ड्राजोरा  थाना अंतर्गत ग्राम जयतारा में शहीद लिलु हिरु पटेल बाउरी का आज 49 वां शहीद दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर अखिल भारतीय बाउरी समाज कल्याण समिति के केंद्रीय अध्यक्ष गौर चन्द बाउरी मुख्य रूप से शामिल हुए और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

गौर चन्द बाउरी ने कहा कि शहीदों के बताए हुए मार्ग पर चलकर ही समाज का उत्थान और विकास किया जा सकता है। शहीदों ने अन्याय और शोषण के खिलाफ लड़ते हुए शहीद हुए। इनकी शहादत को हमेशा याद किया जाएगा। 

मौके पर श्रीमंत बाउरी, समीर बाउरी, मानिक बाउरी, गणपति बाउरी, विष्णु बाउरी, गोपाल बाउरी, प्रहलाद बाउरी, आनंद बाउरी, लालू बाउरी, कन्हाई बाउरी, शैलेंद्र यादव, सैयद विकी, जितू बाउरी समेत सभी ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

विज्ञापन