Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

मोबाइल टावर के बाद अब नक्सलियों ने उड़ाया पुल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मोबाइल टावर के बाद अब नक्सलियों ने उड़ाया पुल
विज्ञापन
टीम एबीएन, गिरिडीह। भाकपा माओवादी नेता प्रशांत बोस की गिरफ्तारी के विरोध में नक्सली संगठन 21 जनवरी से प्रतिरोध दिवस मना रहा है। इसको लेकर संगठन संपत्तियों को नुकसान पहुंचाकर लोगों में दहशत पैदा करने की कोशिश कर रहा है। प्रतिरोध दिवस के दूसरे दिन शनिवार रात नक्सलियों ने बराकर नदी पर बने पुल के एक हिस्से को विस्फोट कर उड़ाया दिया। बताया जाता है कि शनिवार रात लगभग ढाई बजे नक्सलियों का दस्ता मुफस्सिल थाना इलाके के बरागढहा गांव स्थित बराकर नदी पर पहुंचा और यहां बने पुल पर ब्लास्ट किया। इस वारदात में पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना की जानकारी के बाद रविवार की सुबह पुलिस की टीम गांव की तरफ रवाना हुई है। इससे एक दिन पहले दो मोबाइल टॉवर उड़ा दिया था।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,677