टीम एबीएन, रांची। ओरमांझी स्थित एसएफके मैन्युफैक्चरर कंपनी, ख-1 इरबा में पिछले कई महीनों से कामगारों को वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। लंबित वेतन भुगतान व अन्य न्यायोचित मांगों को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो गारमेंट महिला कामगारों के साथ धरना पर बैठ गये हैं। पिछले कई घंटों से कंपनी का मेन गेट जाम है। समाचार लिखे जाने तक आंदोलन जारी था।