एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। सेवा भारती लोहरदगा का अप्पर बाजार स्थित चुन्नीलाल उच्च विद्यालय परिसर समीप में लगातार सेवा सप्ता है जारी है। 229वें सप्ताह से चल रहे निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर कल दिनांक 01/11/2026 (रविवार) को सुबह- 7:30 से 8:30 बजे तक स्वास्थ्य शिविर लगाये जायेंगे।
जिसमें हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, ब्लड ग्रुप, शुगर, बीपी, वजन, आॅक्सीजन लेवल, हार्डबीट आदि की जांच की जायेगी। जहां डॉ. कुमुद अग्रवाल चेकअप कर स्वास्थ्य संबंधित परामर्श भी देंगे। आप समय पर शिविर में आकर अपना स्वास्थ चेकअप करा सकते हैं।