Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 36
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रांची : पक्ष में जमीन रिपोर्ट नहीं दी, तो रच दी हत्या की राजिश

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रांची : पक्ष में जमीन रिपोर्ट नहीं दी, तो रच दी हत्या की राजिश
विज्ञापन

जमीन रिपोर्ट अपने पक्ष में नहीं दी.. तो राजस्वकर्मी की हत्या की रच डाली साजिश.. रांची पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा.. 

टीम एबीएन, रांची। रांची के अरगोड़ा अंचल में तैनात राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, जमीन से जुड़ी रिपोर्ट अपने पक्ष में नहीं मिलने के कारण हत्या की साजिश रची गयी थी।

क्या है पूरा मामला... 

24 अक्टूबर 2026 को जोरार स्थित अपने आवास पर राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या की सूचना मिली थी। इसके बाद मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गयी।  पुलिस की जांच और गिरफ्तार आरोपियों के कथित स्वीकारोक्ति बयान के अनुसार, हत्या 23 अक्टूबर की रात तकरीब 10:30 से 11 बजे के बीच की गई थी।

हत्या की वजह ये बतायी गयी... 

अरगोड़ा अंचल के मौजा बड़ा घाघरा की जमीन से संबंधित रिपोर्ट आरोपियों के पक्ष में नहीं दिया गया था। इसी बात को लेकर साजिश रचकर राजस्वकर्मी की हत्या कर डाली। पुलिस ने मोबाइल फोन भी बरामद किया है। 

इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रांची पुलिस लगातार छापेमारी कर रही हैं। सवाल है कि जमीन विवाद में एक सरकारी कर्मचारी की हत्या की साजिश तक रच दी गयी। ऐसे मामलों में दोषियों को कितनी सख्त सजा मिलनी चाहिए?

विज्ञापन