Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 13
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

पांच को श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम मंदिर में स्वामी सदानंद जी महाराज के आशीष वचन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पांच को श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम मंदिर में स्वामी सदानंद जी महाराज के आशीष वचन
विज्ञापन
  • पांच को श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम मंदिर में स्वामी सदानंद जी महाराज के आशीष वचन

टीम एबीएन, रांची। दीपावली एवं लोकआस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर राजधानी रांची के पुंदाग स्थित श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम मंदिर में आध्यात्मिक भक्ति, सद्भाव एवं मंगलकामना का विशेष आयोजन किया जाएगा। 5 नवंबर दिन गुरुवार को परम पूज्य परमहंस डॉ. संत शिरोमणि श्री श्री 108 स्वामी सदानंद जी महाराज के आशीष वचन एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों में विशेष उत्साह है।

एम.आर.एस. श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर, पुंदाग रांची में संपन्न होगा। इस अवसर पर स्वामी सदानंद जी महाराज अपने आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी आशीष वचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति, प्रेम, सेवा, सदाचार एवं मानव कल्याण का संदेश देंगे। महाराज श्री का सानिध्य श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा एवं आत्मिक शांति प्राप्त करने का विशेष अवसर होगा। 

ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने संयुक्त रूप से उक्त जानकारी देते हुए बताया कि दीपावली जहां अंधकार पर प्रकाश एवं असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है, वहीं छठ महापर्व सूर्योपासना, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, पवित्रता एवं लोकआस्था का अनुपम पर्व है।

इन दोनों पावन पर्वों के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम धार्मिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष महत्त्व रखता है। उन्होंने रांची एवं आसपास के क्षेत्रों के समस्त श्रद्धालुओं, भक्तजनों एवं धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में मंदिर पहुंचकर महाराज श्री के आशीष वचन श्रवण करने तथा प्रसाद ग्रहण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है।

विज्ञापन