डोरंडा कॉलेज के प्रोफेसर के घर में फंदे से लटका मिला नाबालिग नौकरानी का शव
टीम एबीएन, रांची। जिले के डंगरा टोली चौक के पास आज शुक्रवार को एक 15 वर्षीय नाबालिग नौकरानी का शव बरामद किया गया। डोरंडा कॉलेज के प्रोफेसर एनपी लकरा के शैल विला में नाबालिग नौकरानी का संदेहास्पद स्थिति में शव मिला है।
रूम के बालकनी के पास फांसी के फंदे से लटका नाबालिग का शव बरामद किया गया है। संदेहास्पद मौत से इलाके में सनसनी फैल गयी है। शव मिलने की सूचना पाकर लोअर बाजार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है।