- प्रेम नगर में अपराधियों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग, संजय करमाली के आवास को बनाया गया निशाना, दुबे गिरोह ने ली जिम्मेदारी
- राजधानी के कांके थाना क्षेत्र स्थित प्रेम नगर में अपराधियों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है
टीम एबीएन, रांची। राजधानी के कांके थाना क्षेत्र स्थित प्रेम नगर में अपराधियों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने प्रेम नगर निवासी संजय करमाली के आवास को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां बरसायी। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है।
मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गयसी है। वहीं, इस गोलीबारी की जिम्मेदारी कुख्यात राहुल दुबे गिरोह ने ली है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गयी है।