एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास (धनबाद)। राजगंज रोड स्थित संकट मोचन मंदिर के समीप हनुमान मेंशन में शुक्रवार को मोती ज्वेलर्स प्रतिष्ठान का उद्घाटन प्रतिष्ठान के मालकिन गीता वर्मा ने फीता काटकर किया। प्रतिष्ठान के मालिक अशोक वर्मा ने बताया कि हमारे प्रतिष्ठान में सोने चांदी के सभी प्रकार के आभूषण उपलब्ध हैं।
उन्होंने बताया कि हमारे यहां सोना चांदी एवं हीरे के आभूषण कम से कम मेकिंग चार्ज पर बनाया जाता है। मौके पर समाजसेवी रोहित यादव, आशीष वर्मा, अभ्यास वर्मा, अंशु वर्मा, आरती वर्मा, अशोक शाह आदि उपस्थित थे।