Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 30
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : चाकू गोदकर पुजारी की हत्या

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : चाकू गोदकर पुजारी की हत्या
विज्ञापन

घर में मिला शव; गला घोंटने और चाकू से वार के निशान 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। जिले के कतरास थाना क्षेत्र के आमटांड़ में गुरुवार को एक पुजारी मुन्ना पंडित का शव उनके घर से बरामद किया गया। पुलिस को आशंका है कि उनकी गला घोंटकर हत्या की गयी और धारदार हथियार से भी वार किये गये। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।  
जानकारी के अनुसार, मुन्ना पांडेय लिलोरी स्थान में रहकर पुरोहित का काम करते थे। वह आमटांड़ स्थित अपने घर में अकेले रहते थे। 

गुरुवार को उनके घर में कोई हलचल नहीं दिखने पर स्थानीय लोगों को संदेह हुआ। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। कतरास थाने की टीम मौके पर पहुंची और घर के अंदर जांच की, जहां उनका शव मिला। घटना की जानकारी मिलने पर बाघमारा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजित कुमार विमल भी घटनास्थल पर पहुंचे। 

पुलिस ने घर और आसपास के इलाके का निरीक्षण किया। शुरुआती जांच में मृतक के गले पर दबाव डालने और शरीर पर धारदार हथियार से वार किये जाने के निशान मिलने की बात सामने आई है। हालांकि, हत्या की परिस्थितियों और वारदात में शामिल लोगों के बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है।  

पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने और मामले की कड़ियां जोड़ने में लगी है। जरूरत के अनुसार फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद से भी जांच की जा सकती है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी गयी है। एसडीपीओ अजित कुमार विमल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है।

पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। हत्या के पीछे आपसी रंजिश, लूटपाट या किसी अन्य कारण की आशंका की जांच की जा रही है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से वारदात में संलिप्त लोगों का पता लगाकर उन्हें जेल भेजने की मांग की है।

विज्ञापन