Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

धनबाद : कार-ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
धनबाद : कार-ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत
विज्ञापन
टीम एबीएन, धनबाद। झारखंड में धनबाद जिला मुख्यालय से करीब दस किलोमीटर दूर बरवा अड्डा थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर गुरुवार को सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हजारीबाग जिले के नगमा के रहने वाले 50 वर्षीय गिरधारी महतो कार से धनबाद आ रहे थे। बरवाअड्डा जोड़ा पीपल के समीप जीटी रोड पर कार का टायर फट गया। कार की गति काफी तेज होने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गया। हादसे में गिरधारी महतो और चालक महेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना बरवाअड्डा थाना की पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया है। इस सिलसिले में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,263