Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 23
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

जसोवा मेला-2026 में झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी के स्टॉल पर नि:शुल्क बन रहे सीएम अबुआ/ आयुष्मान और वय वंदना कार्ड

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
जसोवा मेला-2026 में झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी के स्टॉल पर नि:शुल्क बन रहे सीएम अबुआ/ आयुष्मान और वय वंदना कार्ड
विज्ञापन

70 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्गों तथा सेविका, सहायिका और सहिया दीदियों को कार्ड बनवाने की सुविधा 

मोरहाबादी मैदान, रांची में आयोजित जसोवा मेला-2026 में झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी की ओर से नि:शुल्क 

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री अबुआ/ आयुष्मान कार्ड और वय वंदना कार्ड बनाने की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। मेला परिसर स्थित स्टॉल संख्या जी-12 पर 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्गों का वय वंदना कार्ड बनाया जा रहा है। 

वहीं, राज्य की सेविका, सहायिका एवं सहिया दीदियों के लिए भी नि:शुल्क मुख्यमंत्री अबुआ/ आयुष्मान कार्ड बनाने की व्यवस्था की गयी है। वय वंदना योजना के अंतर्गत कार्ड बनवाने के लिए पात्र बुजुर्गों को अपना आधार कार्ड और आधार से जुड़ा मोबाइल लेकर स्टॉल पर पहुंचना होगा। इसी प्रकार, सेविका, सहायिका एवं सहिया दीदियां अपना आधार कार्ड लेकर स्टॉल संख्या जी-12 पर आयुष्मान कार्ड बनवा सकती हैं। 

झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी की ओर से आम लोगों से अपील की गयी है कि वे अपने परिवार के 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्गों का वय वंदना कार्ड बनवाने के लिए उन्हें मेला परिसर स्थित स्टॉल तक लाएं। साथ ही, सेविका, सहायिका एवं सहिया दीदियां भी इस सुविधा का लाभ उठाकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा लें। यह सुविधा मेला अवधि के दौरान उपलब्ध रहेगी।

विज्ञापन