Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 19
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : टुण्डी प्रखण्ड के चरककला की महिला की मिट्टी में दबकर मौत,

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : टुण्डी प्रखण्ड के चरककला की महिला की मिट्टी में दबकर मौत,
विज्ञापन
  • धनबाद टुण्डी प्रखण्ड एवं अंचल चरककला गांव के कुरहवा में मिट्टी में दबकर 63 वर्षीय महिला चमेली देवी की हुई मौत, परिजनों में छाया मातम!

एबीएन न्यूज नेटवर्क, टुंडी (धनबाद)। मंगलवार को पश्चिमी टुण्डी प्रखण्ड एवं अंचल भाग के मनियाडीह थाना क्षेत्र के जाताखुंटी अन्तर्गत चरककला गांव के कुरहवा टोला में मिट्टी के घरों में लिपाई पुताई हेतु मिट्टी लाने के क्रम में 63 वर्षीय चमेली देवी की मिट्टी से दबकर मृत्यु हो गई।

मृतक के परिजनों के अनुसार दीपावली कै लेकर लिपाई पुताई हेतु मिट्टी लाने के क्रम में मिट्टी में गड्ढे हो गए थे! मिट्टी में बालू का अंश होने के कारण धंस गया और वह महिला दब गई। उसकी बहु जब दुबारा मिट्टी लाने पहुंची तों हो-हल्ला करने लगीं ग्रामीणों ने वहां से किसी तरह घर लाया! महिला वृद्ध और कमजोर होने के कारण कुछ क्षणों के उपरान्त सांस थम गई।

मृतक 63 वर्षीय चमेली देवी के पति स्वर्गीय बीरबल भोक्ता 12 वर्ष पूर्व ही निधन हो गया था। मृतक चमेली देवी अपने पीछे दो पुत्री एवं एवं पुत्र सभी विवाहित तथा भरा-पूरा परिवार को छोड़कर सदा के लिए मृत्युलोक से चल बसी।

विज्ञापन