Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 318
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

जेसोवा का प्रतिनिधिमंडल सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन से मिला

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
जेसोवा का प्रतिनिधिमंडल सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन से मिला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन से मिला जेसोवा का प्रतिनिधिमंडल 

टीम एबीएन, रांची। जेसोवा द्वारा 29 अक्तूबर से 02 नवंबर तक रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित किये जा रहे भव्य दीवाली मेला में मुख्यमंत्री को सपरिवार सम्मिलित होने के लिए किया सादर आमंत्रित। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी-सह-विधायक कल्पना सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड आईएएस आॅफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की।

मौके पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने जेसोवा की ओर से आगामी 29 अक्तूबर से 02 नवंबर 2026 तक रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले पांच दिवसीय दीवाली मेला में सम्मिलित होने के लिए सपरिवार सादर आमंत्रित किया। 

पांच दिनों तक चलेगा दीवाली का भव्य उत्सव 

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाला यह दीवाली मेला पूरे 5 दिनों तक चलेगा। इस दौरान कला, संस्कृति, हस्तशिल्प और स्थानीय प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। 

मेले में देशभर के उद्यमी, हस्तशिल्पी और ग्रामीण महिलाओं द्वारा निर्मित स्वदेशी उत्पाद, पारंपरिक कपड़े, फेशन एक्सेसरीज एवं सजावटी उत्पादों की विक्री हेतु 300 से ज्यादा संख्या में स्टॉल लगेंगे। 

सामाजिक सरोकारों और कल्याणकारी कार्यों की दी जानकारी 

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेसोवा द्वारा राज्य में चलाये जा रहे विभिन्न सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यों, कार्यक्रमों और गतिविधियों की भी विस्तृत जानकारी दी।  

प्रतिनिधिमंडल में ये रहीं शामिल 

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले इस विशेष प्रतिनिधिमंडल में जेसोवा की प्रेसिडेंट प्रीति कुमारी, वाइस प्रेसिडेंट अनीता सिंह, सेक्रेटरी मनु झा, ज्वाइंट सेक्रेटरी श्वेता शुक्ला, ट्रेजरर शिवानी सिंह सहित कार्यकारिणी समिति की मेंबर रंजना कुमार एवं दिव्या श्री शामिल रहीं।

विज्ञापन