पुलिसिया कार्रवाई से हड़कंप, पुलिस मुठभेड़ में एक अपराधी घायल
टीम एबीएन, रांची। रांची में राहुल सिंह गिरोह के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से एक अपराधी घायल हो गया। रांची में राहुल सिंह गिरोह के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई।
इस दौरान पुलिस की गोली लगने से एक अपराधी घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, दोनों शूटर कांके थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास फायरिंग कर दहशत फैलाने की घटना में शामिल थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।