एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोहरदगा-गुमला ट्रक आँनर एसोसिएशन लोहरदगा गुमला ट्रक आँनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं कार्यकारणी सदस्यों की एक बैठक आज दिनांक 26.10.2026 को बक्सीडीपा कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष कवलजीत सिंह ने की। बैठक में एक स्वर से सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कहा कि पिछले लगभग 14 दिनों से हेसल में गतिरोध होने के कारण लगभग 1500 ट्रकों का परिचालन बंद है।
इसको लेकर कंपनी और जिला प्रशासन ने अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं की है, 1500 ट्रक बंद होने के कारण हजारों हजार लोगों की रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। इस व्यवसाय से जुड़े हुए लोग आये दिन हेसल में गतिरोध होने के कारण परेशान रहते हैं। आये दिन हेसल साइडिंग को किन्ही ना किन्हीं कारणो से बंद कर दिया जाता है, जिसके कारण लोहरदगा, गुमला, लातेहार की लाइफ लाइन कहे जाने वाले बॉक्साइट व्यवसाय पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। अभी लगभग 14 दिनों से ट्रक बंद होने के कारण एक-एक ट्रक मालिक को हजारों हजार रुपये का नुकसान हो चुका है।
इस संदर्भ में एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि कल जिला प्रशासन को लिखित आवेदन दिया जायेगा कि अविलंब हिंडाल्को कंपनी और जिला प्रशासन इस समस्या का समाधान करते हुए ट्रकों का परिचालन सुचारू रूप से शुरू कराने की पहल की जाये। अगर ट्रकों का परिचालन शीघ्र शुरू नहीं होता है तो एसोसिएशन बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी और इसके तहत पावरगंज सड़क को अनिश्चितकाल के लिए जाम किया जायेगा।
इस आंदोलन में इस व्यवसाय से जुड़े हुए ट्रक मालिक, ट्रक चालक, लोडर, अनलोडर, गैरज, मोटर पार्ट्स, पेट्रोल पंप तमाम लोगों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा क्योंकि आए दिन देखा जा रहा है कि कहीं पर भी घटना-दुर्घटना होने पर हेसल साइडिंग को बंद कर दिया जाता है। इसलिए हिंडाल्को एवं जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करने की कृपा करें कि इस तरह का गतिरोध बार-बार उत्पन्न न हो।
दूसरी ओर एसोसिएशन जिला प्रशासन से यह भी निवेदन करती है कि बाइक चालकों और स्कूटी चालकों पर विशेष जांच किया जाये क्योंकि लोग नशे की स्थिति में गाड़ी लेकर बड़ी गाड़ियों से टकरा जा रहे हैं और दुर्घटनाएं हो रही हैं। कम उम्र के बच्चे बाइक चला रहे हैं बिना हेलमेट के लोग मोटरसाइकिल चला रहे हैं। इन सब चीजों पर भी प्रशासन को नियंत्रण लाना चाहिए। दूसरी और एसोसिएशन ने सभी ट्रक मालिकों से अनुरोध किया है कि आंदोलन में शामिल होकर अपनी एकजुटता का परिचय देंगे।
आज की बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष कवलजीत सिंह, सचिव मुद्रिका यादव, कोषाध्यक्ष अभय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष इम्तियाज उर्फ बबलू, शंकर प्रजापति महेंद्र प्रसाद साहू बबलू खान सह सचिव फिरोज राही, महताब आलम गुड्डू राजेश विश्वकर्मा संजीव शर्मा अनिल साहू मुख्तार अंसारी मोहम्मद गुड्डू के अलावा कार्यकारिणी सदस्य शकील अंसारी शोएब अख्तर मोहम्मद बबलू, अनिल उरांव, जीतू सिंह, शंकर उरांव, भुनेश्वर नायक, पवन सराफ, चंदन यादव, बंटू साहू, जागेश्वर महतो, गजाधर महतो, सलाहकार समिति के वरिष्ठ सदस्य शंकर राय मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शर्मा प्रदीप कुमार, संजय साव, विनोद कुमार शुकरा भगत बबलू साहू बैजनाथ साहू रोशन लकड़ा पवन सिंह कंचन महतो रोहित उरांव समीरनीरज कुमार रत्नेश कुमार ताजुद्दीन अंसारी शोएब अख्तर विकास कुमार यादव मोहम्मद आदिल जसबीर एक्वा सगीर अंसारी बालेश्वर महतो संजय साहू अरुण सिंह शैलेंद्र सिंह कृष्णा महतो गजाधर महतो विदुल महतो सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।