Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 13
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

मानव सेवा ट्रस्ट ने जरूरतमंदों के बीच बांटा भोजन और मिष्ठान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
मानव सेवा ट्रस्ट ने जरूरतमंदों के बीच बांटा भोजन और मिष्ठान
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। मानव सेवा ट्रस्ट, धनबाद की ओर से अपने नियमित साप्ताहिक सेवा अभियान के तहत  रणधीर वर्मा चौक स्थित बड़ा हनुमान मंदिर परिसर में जरूरतमंदों एवं असहाय लोगों के बीच भोजन और मिष्ठान का वितरण किया गया। इस दौरान ट्रस्ट के सदस्यों ने लगभग 200 से अधिक जरूरतमंद लोगों को सम्मानपूर्वक पूरी-सब्जी और बुंदिया वितरित की। 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि रंजीत जायसवाल को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने कहा कि सच्ची मानवता वही है, जो भूखे को भोजन और निराश व्यक्ति को संबल प्रदान करे। ईश्वर की आराधना के साथ जरूरतमंदों की सेवा करना भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। 

मानव सेवा ट्रस्ट इसी भावना के साथ निरंतर समाजसेवा के कार्यों में जुटा हुआ है। वहीं, ललिता सिंह ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना जीवन का सबसे बड़ा कर्तव्य है। मानवता की सेवा से बढ़कर कोई पुण्य कार्य नहीं है। ऐसे प्रयासों से समाज में सहयोग, संवेदना और आपसी सद्भाव की भावना मजबूत होती है। 

इस सेवा कार्य को सफल बनाने में मनीष गुप्ता, अंबिका गोयल, दीपक शाह, कुणाल कुमार, गायत्री गुप्ता, राहुल अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, रंजीत जायसवाल, पूनम गुप्ता, पूनम सिंह, ललिता सिंह, दीपक सिंह सहित ट्रस्ट के अन्य सदस्यों ने पूरी निष्ठा और सेवाभाव के साथ योगदान दिया।

विज्ञापन